दिव्यांगजनों के लिए रेखा सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली हाट में आवंटित होंगी दुकानें
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार समावेशी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के तहत दिल्ली हाट (Dilli Haat) में दिव्यांगजनों को भी दुकानें आवंटित करेगी। दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आईएनए स्थित दिल्ली हाट में स्मृति चिन्ह की दुकान के आवंटन के लिए पात्र दिव्यांगजनों के लिए ई-निविदा जारी की गई है। यह योजना पिछले कई सालों से ठप थी।

Facebook comments