गूगल के विज्ञापन में नजर आएंगे दृष्टिहीन आइएएस सतेंद्र सिंह जागरण विशेष
आसिफ अली, अमरोहाउत्तर प्रदेश स्थित अमरोहा के निवासी दृष्टिहीन युवा सतेंद्र सिंह ने गत सिविल सर्विसेज परीक्षा में 714वीं रैंक हासिल की। अब वह गूगल के विज्ञापन में दूसरों को जीने की कला सिखाते दिखाई देंगे। वैश्विक सर्च इंजन गूगल ने अपने एक उत्पाद के विज्ञापन में सतेंद्र के संघर्ष और सफलता को दिखाया है।सतेंद्र सिंह ने इस साल केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में बाजी मारी। उन्हें यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली है। सतेंद्र दिल्ली विवि में असिस्टेंट प्रोफेसर रहे हैं। बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले के सतेंद्र के पिता किसान हैं। सतेंद्र सालभर के ही थे जब उन्होंने आखों की रोशनी

Facebook comments